Please wait

पटना के मनेर में ईट भट्ठे की दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत

लकी ईट भट्ठे में काम कर रहे मजदूर ने बताया कि काम के दौरान ईंट हटाने पर अचानक दीवार पलट गई। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर उसमें दब गए।

20 Mar 2023

पटना के मनेर में ईट भट्ठे की दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत

पटना। बिहार में पटना जिले के मनेर थाना अन्तर्गत दरवेशपुर गांव के लक्की ईट-भट्ठे की दीवार सोमवार को गिर गयी। दीवार गिरने से आठ मजदूर घायल हो गए। इनमें से चार महिला मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

लकी ईट भट्ठे में काम कर रहे मजदूर ने बताया कि काम के दौरान ईंट हटाने पर अचानक दीवार पलट गई। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर उसमें दब गए। लगभग 8-10 मजदूर घटना में घायल होने की बात उसने बतायी। उसने बताया कि दीवार अचानक गिरने से काम कर रहे 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वाली महिला मजदूरों में तीन झारखंड के गुमला की रहनेवाली हैं। जबकि एक महिला मजदूर गया की रहने वाली है। घटना में मौत हुए महिला मजदूरों में गया, मेहर की सीता कुमारी, झारखंड के गुमला जिले की घूर्णी देवी,सुगंती देवी और शीला देवी शामिल है।

मनेर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल मजदूरों को इलाज के लिए लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ को निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News